शाहजहांपुर, मई 12 -- शाहजहांपुर। गर्मी बढ़ने के साथ जिले में बिजली संकट भी गहराने लगा है। शहरी क्षेत्रों में लगातार ट्रिपिंग और ग्रामीण इलाकों में आपात कटौती के कारण लोगों को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सुभाषनगर, कटिया टोला, अबदुल्लागंज और हथौड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सुबह-शाम बिजली समस्या शुरू हो जाती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के चिनौर, निगोही, जैतीपुर और पुवायां में लोकल फाल्ट व आपात कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। लगातार बाधित हो रही बिजली सप्लाई से लोगों को गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कटिया टोले में काम के दौरान बिजली करीब दो घंटे गुल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...