गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, तापमान 41 डिग्री पार
प्रयागराज, जून 14 -- पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होते ही गर्मी एक बार फिर रफ्तार पकड़ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। सुबह तेज धूप निकली और उमस से लोग परेशान रहे। हालांकि हवा चलने से धूप का असर कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि शनिवार का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस था। यानी एक दिन में अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून तक मौसम साफ रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। यह भी पढ़ें- फिर झुलसेगी दिल्ली; 44degC तक जाएगा पारा, कब-कब आंधी और बारिश का अलर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.