फिरोजाबाद, मई 16 -- फिरोजाबाद। शनिवार का दिन खासा गर्म रहा। सवेरा तल्ख धूप के साथ में हुआ तो कुछ ही देर में सूरज की तपिश झुलसाती हुई प्रतीत हुई। हर कोई बढ़ती हुई गर्मी से परेशान हो गया। दोपहर होते-होते पारा 42 डिग्री के पार पहुंचा तो लोग गर्मी से बेहाल हो उठे। गर्मी का असर शहर की राहों पर भी दिख रहा है। गर्मी में दुपहिया वाहन सवार घर से निकलने से कतरा रहे हैं। वहीं गर्मी का हाल यह है कि चार बजे तक पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इधर तपती हुई दोपहर के बाद रात को भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिली। पिछले कुछ दिनों बरसात एवं बादल छाए रहने से गर्मी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब गर्मी ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार का सवेरा भी तल्ख धूप के साथ हुआ। सुबह सवेरे से ही धूप आसमान में छा गई। नौ बजे घर से निकलने वाले भी धूप से...