भदोही, मई 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में प्रचंड गर्मी ने सितम जारी है। शुक्रवार की सुबह ठंडी बयार चला तो गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन आठ बजते ही सूर्यदेव रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिए। दस बजे तो सड़कों पर भीड़ कम होने लगी। घर से बाहर निकले लोग रुमाल से चेहरा ढंके नजर आए। चिलचिलाती धूप से तापमान दोपहर में 44 पार पहुंच गया। धूप में पड़ते ही लोगों का सिर दर्द से चकराने लग जा रहा था。 यह भी पढ़ें- गर्म हवा की थपेड़ों ने किया बेहाल, पारा 45 पारगर्मी का प्रभाव पक्के घर गर्म तवा की तरह दहक रहे थे। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही बाजार में रसदार फल एवं सत्तू, नींबू पानी, खीरा, काकड़ी की मांग अचानक बढ़ गई है। धूप से बचाव को लोग रुमाल से चेहरा ढंककर घर से बाहर निकल रहे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल हो या निजी नर्सिंगहोम हर तरफ मरीजों में वृद्...