बदायूं, मई 17 -- शनिवार को सुबह से ही निकली तेज धूप और दोपहर में चली भीषण लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज गर्म हवाओं के कारण विशेष रूप से बाइक सवारों की हालत खराब हो गई और लोग दोपहर के समय घरों में ही कैद रहने को मजबूर दिखे। इस बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बेहद तल्ख रहा। सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही दोपहर होते-होते लू के थपेड़े चलने लगे, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाइक चलाते समय गर्म हवा के थपेड़ों ने वाहन चालकों के पसीने छुड़ा दिए, जिसके कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले।मौसम यह भी पढ़ें- हीट वेव की दस्तक, 39.5 डिग्री पहुंचा पारा के बदले इस रुख के बीच तापमान में भी वृद्धि देखी गई। आज का अधिकतम तापमान एक ...