चतरा, अप्रैल 18 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चतरा जिले में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही बिजली बाधित रहने के कारण लोग दिनभर परेशान रहते हैं। हालांकि विभाग के अनुसार चतरा में 24 घंटे में लगभग 19 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है, लेकिन शेष 5 घंटे की कटौती भीषण गर्मी में लोगों के लिए भारी पड़ रही है। बिजली नहीं रहने से घरों में पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।स्थानीय यह भी पढ़ें- गर्मी में बिजली ने किया बेहाल, जीना हुआ मुहाल लोगों का कहना है कि बिजली आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। विभाग द्वारा पहले से सूचना भी नहीं दी जाती, जिससे लोगों को अतिरिक्त परे...