उरई, मई 27 -- कालपी। संवाददाता भीषण गर्मी को देखते हुए विद्युत विभाग ने फिलहाल शेखपुर बुल्दा गांव में कार्रवाई रोक दी है। विभाग ने ग्रामीणों को वैध संयोजन लेने की नसीहत दी है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।दरअसल मंगलवार को नगर सीमा से सटे महर्षि वेद व्यास की जन्मस्थली शेखपुर बुल्दा के ग्रामीणों ने तहसीलदार अभिनव तिवारी को शिकायती पत्र सौंपा था। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर संयोजन काटने का आरोप लगाया और कहा कि बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है। वहीं विद्युत विभाग के अवर अभियंता सत्यप्रकाश ने ग्रामीणों के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने बताया कि टीम ने संयोजन धारकों की नहीं, बल्कि अवैध रूप से बिजली उपभोग कर रहे लोगों की केबिल हटाई थी। यह भी पढ़ें- बिजली कनेक्शन कटने से नाराज ग्रामीणों ने तहसील में दिया शिकायती पत्र जेई ...