बोकारो, अप्रैल 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। गर्मी की छुट्टियों व शादी-विवाह के लग्न को लेकर इन दिनों ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन से बिहार व उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। ट्रेन संख्या 15027 खासकर मौर्य एक्सप्रेस में 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तक स्लीपर कोच में 65 से अधिक वेटिंग है, जबकि 3एसी कोच के टिकट 20 से अधिक वेटिंग की स्थिति में हैं। ऐसे में यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है। वहीं अन्य ट्रेनों में भी सीटों की भारी कमी देखी जा रही है। रांची से गोरखपुर जाने वाले साप्ताहिक ट्रेन में भी लोगो को टिकट नहीं पा रहे हैं। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 12801 व संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 12825 में...