दरभंगा, मई 15 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में ग्रीष्मावकाश में भी ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन होगा। सत्र नियमित करने के लिए ग्रीष्मावकाश के दौरान संस्कृत विश्वविद्यालय ने छात्र हित मे विशेष पहल की है। इसके लिए कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय ने विस्तृत रोडमैप तैयार कर अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. पुरेन्द्र वारिक को इसे लागू कराने कहा है। इसी आलोक में प्रो. वारिक ने सभी अंगीभूत, वित्त सहित व वित्तरहित सम्बद्धता प्राप्त शास्त्री महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ-साथ स्नातकोत्तर विभाग के अध्यक्षों को गर्मी छुट्टी में भी ऑनलाईन कक्षाओं का संचालन करने के लिए पत्र लिखा है। यह जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि समर्थ पोर्टल के जरिये कार्यों को निपटाने तथा सत्र नियमितीकरण के लिए कुलाधिपति द्वा...