गर्मी छुट्टी के बाद खुले स्कूल, बच्चों का तिलक लगा व फूलों के साथ स्वागत
मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गर्मी छुट्टी के बाद स्कूल खुले तो बच्चों का तिलक लगाकर और फूलों के साथ स्वागत किया गया। सरकारी स्कूलों में गर्मी छुट्टी के बाद सोमवार को बच्चों का स्वागत बिल्कुल अलग अंदाज में हुआ। पहले दिन पढ़ाई नहीं हुई। इस दौरान बच्चों को खूब मस्ती की। अगले एक हफ्ते तक स्कूलों में स्वागत सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को नई कक्षा में जोड़ा जाएगा।स्कूल खुलने के बाद नई कक्षा में बच्चों का यह पहला दिन था। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों का स्वागत किया गया। विभाग ने स्कूलों में स्वागत सप्ताह मनाने का निर्देश दिया है। इसके तहत पहले दिन कक्षा में बच्चों का परिचय हुआ और इसके बाद बच्चों से उनका अनुभव भी पूछा गया। बच्चों ने छुट्टी के दौरान अपने किए गए काम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.