लखीसराय, अप्रैल 7 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि । भीषण गर्मी को देखते हुए नगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। शहर में जरूरतमंदों और गरीबों को राहत देने के लिए आश्रय स्थल में समुचित व्यवस्था की तैयारी कर ली गई है। नगर परिषद के निर्देश पर आश्रय स्थल को अपडेट करते हुए ठहरने, पानी और धूप से बचाव के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, आश्रय स्थल में कुल 50 बेड की व्यवस्था की गई है, जिसमें 20 बेड महिलाओं और 30 बेड पुरुषों के लिए निर्धारित हैं। यह सुविधा तीन मंजिला भवन में उपलब्ध कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके। यहां आने वाले लोगों को न सिर्फ रहने की सुविधा मिलेगी, बल्कि गर्मी से बचाव के लिए पंखे, छायादार स्थान और साफ-सफाई का भी ध्यान रखा गया है। नगर प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि आश्रय स्थल में शुद्ध पेयजल की समुच...