रांची, अप्रैल 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा है कि गर्मी की शुरुआत होते ही कई ग्रामीण इलाकों में पेयजल की असुविधा की सूचना है। जनता तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की कोताही स्वीकार नहीं है। ऐसे में खराब चापाकलों की मरम्मत तत्काल करायी जाए। योजनाओं में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी प्रमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाने और एक स्वतंत्र संपर्क नंबर जारी करने का निर्देश दिया है। योगेंद्र प्रसाद शुक्रवार को रांची के कांके स्थित विश्वा सभागार में आयोजित विभागीय समीक्षात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक का उद्देश्य जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-2 के अंतर्गत राज्य में संचालित योजनाओं ए...