मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गर्मी को देखते हुए अधिकांश निजी स्कूलों ने अपना समय बदल दिया है। इस भीषण गर्मी में भी ये स्कूल एक से डेढ़ बजे तक चल रहे थे। इसको लेकर हिन्दुस्तान ने खबर भी छापी थी। बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए डीईओ ने निजी स्कूल को निर्देश जारी किया था।रविवार को स्कूलों की ओर से अभिभावकों को मैसेज भेजा गया। अधिकांश स्कूलों में अब सुबह 6.30 से 11.30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। सरकारी स्कूलों में पहले से 6.30 से कक्षाएं संचालित हो रही हैं। जिले के दर्जनों स्कूलों की ओर से अभिभावकों को सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.