मुंगेर, अप्रैल 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। अप्रैल, मई एवं जून माह में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए न्यायालय के कार्य समय में परिवर्तन का निर्णय लिया गया है। ज्ञात हो कि, इस संबंध में बीते 4 अप्रैल को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ उनके प्रकोष्ठ में विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष, महासचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं की बैठक हुई थी, जिसमें आम सहमति से मॉर्निंग कोर्ट संचालित करने का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय के अनुसार आज, 20 अप्रैल से आगामी 27 जून (जून माह के अंतिम शनिवार) तक न्यायालय का कार्य सुबह 7:30 बजे से प्रारंभ होकर 10:00 बजे तक चलेगा।इसके यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त बाद 10:00 बजे से 10:30 बजे तक अवकाश रहेगा और पुनः 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक न्यायिक कार्य संपन्न होगा। हालांकि, इस निर्णय को लेकर अधिवक्ताओं...