गर्मी के साथ उमस ने बिगाड़ी सेहत, उल्टी दस्त डायरिया के मरीजों से जिला अस्पताल का वार्ड फुल
उरई, जून 23 -- उरई। संवाददाता भीषण उमस भरी गर्मी में उल्टी दस्त डायरिया के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की भरमार है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। पर्चा काउंटर पर 1200 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें 250 से अधिक मरीज पेट की समस्या और उल्टी दस्त डायरिया के मिले। जिला अस्पताल का वार्ड डायरिया मरीजों से फुल हो गया है।कई दिनों से भीषण गर्मी के साथ वातावरण में उमस बढ़ने से लोगों की सेहत एक बार फिर गड़बड़ा रही है। सूरज की तेज तपिश के साथ उमस बढ़ने से उल्टी दस्त और डायरिया के मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, मौसम जनित बीमारियों ने बढ़ाई चिंता उमस भरी गर्मी की चपेट में आकर बड़ी संख्या में लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.