बाराबंकी, अप्रैल 18 -- सआदतगंज। स्थानीय गांव में झरिया तालाब गर्मी के शुरूआत में ही सूख गया है। यह हाल तब है जब इस तालाब का मनरेगा से जीर्णोद्धार भी कुछ समय पूर्व कराया गया है। अनूपगंज के वीर अब्दुल हमीद अमृत सरोवर में भी पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। वहीं अनूपगंज के डडियामऊ गांव का प्रमुख तालाब भी सूख गया है। तालाब में पानी न होने के कारण पशु-पक्षी पानी के लिए भटकने लगे हैं। ग्राम पंचायत स्तर से तालाब में पानी भराए जाने के लिए अभी कोई इंतजाम नही किया गया है। जिससे पशु पालकों की भी चिंता बढ़ने लगी है। यह भी पढ़ें- चेनारी में पेयजल की किल्लत से पशुपालक परेशान यह भी पढ़ें- चेनारी: कई सरकारी चपाकल खराब, पेयजल के लिए मचा हाहाकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...