नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- अप्रैल महीने में उत्तर भारत में जिस तरह का मौसम है, किसी ने शायद ही उम्मीद की है। मार्च की शुरुआत में गर्मी की जो एहसास हुआ था, अप्रैल में एक भी दिन नहीं हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। इसलिए तापमान सामान्य से लगभग 4 से 5 डिग्री कम ही बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर और पश्चिम भारत में धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। हालांकि 11 अप्रैल को उत्तर भारत में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से तापमान में ज्यादा वृद्धि दर्ज नहीं की जाएगी।दिल्ली का मौसम राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 11 अप्रैल को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। रविवार से इस इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दिन का तापमान अधिकतम 36 डिग्री तक रह सकता है। सुबह और शाम को ठंडी हवाओं ...