उरई, जून 5 -- जालौन। संवाददाता विकास खंड के ग्राम उरगांव में पाइपलाइन डालने के साथ टंकी का निर्माण शुरू हुआ था। लगभग दो वर्ष में पाइपलाइन डालने व टंकी निर्माण का काम पूरा हो गया। किन्तु इसके बाद भी गांव के लोगों को पाइपलाइन से पानी नहीं मिल पा रहा है। ऊंचे नीचे क्षेत्र में बसे गांव में एक ही प्रेशर से पानी छोड़ा जा रहा है जिससे ज्यादा प्रेशर के कारण निचले क्षेत्र में लीकेज हो गये और उंचाई के क्षेत्र में पानी नहीं चढ़ पा रहा है। लीकेज के कारण गांव की जलापूर्ति ठप्प है जिससे गांव के लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- पाइप लाइन क्षतिगस्त होने से आ रहा मटमैला पानी ग्रामीण कृष्ण कुमार द्विवेदी, जगमोहन याज्ञिक, सत्यम, सौरभ त्रिपाठी, आकाश बाथम, अंकुर निरंजन, प्रहलाद तिवारी, अवनीश, रविंद्र, विकास, पवन, पुष्पा, कमलेश, रमाकांत आदि ने एसड...