देहरादून, मार्च 15 -- Weather Change in Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मार्च के महीने में समय से पहले पड़ रही गर्मी के बीच रविवार सुबह कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छा गए और हल्की बारिश शुरू हो गई। राजधानी देहरादून सहित नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में रविवार सुबह से ही बूंदाबांदी और हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा था और दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। हालांकि रविवार सुबह अचानक मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली...