बलिया, जून 3 -- बलिया। गर्मी के बीच खपत बढ़ने से बिजली की ट्रिपिंग और कटौती की समस्या भी सामने आ रही है। हालत यह है कि रात में कई बार ट्रिपिंग हो रही है। इस बीच हो रहे फाल्ट से और समस्या बढ़ जा रहा है। शहर और ग्रामीण इलाकों में लगातार बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं का सामना लोगों का करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के बीच घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई बार लाइन के ट्रिप करने से पंखे, कूलर और अन्य उपकरण बंद हो जाते हैं। उमस भरी गर्मी में सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। रात में बिजली कटौती से लोगों की नींद हराम हो गई है। बिजली की कटौती से पेयजल संकट भी गहरा जा रहा है। यह भी पढ़ें- गर्मी के बीच बढ़ रही बिजली की कटौती और ट्रिपिंगबिजली संकट की स्थिति सोहांव हिसं क...