इटावा औरैया, जून 14 -- इटावा। जिले में रविवार को 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले आयोजित किए गए। जहां पूरे जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर 849 मरीज इलाज को पहुंचे वहीं सैफई ब्लॉक के चार स्वास्थ्य केंद्रों पर भीषण गर्मी के बाद भी 401 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।

स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मेले में सबसे ज्यादा मरीज त्वचा संबंधी बीमारियों के अलावा पेट दर्द जुकाम बुखार खांसी के आये थे। 849 मरीजों में 388 पुरुष, 332 महिलाएं और 129 बच्चे शामिल रहे। पीएचसी वैदपुरा पर डा. भावना त्रिपाठी ने 98 तथा पीएचसी परासना पर डा. संजीव कुमार एवं डा. शशिकांत ने 95 मरीजों को देखा। पीएचसी हैवरा पर डा. सौरभ कुमार एवं फार्मासिस्ट संतोष कुमार ने 105 और पीएचसी टिमरुआ पर डा. सपना वर्मा एवं फार्मासिस्ट पवन कुमार ने 103 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी लखना पर 2...