उरई, मार्च 10 -- कालपी। मंगलवार सुबह कालपी समेत आसपास के कई इलाकों में अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे लोगों को हैरानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 4 बजे से कोहरा छाना शुरू हुआ और देखते ही देखते पूरे इलाके में घना कोहरा फैल गया। मार्च के महीने में तेज गर्मी के बीच इस तरह का मौसम परिवर्तन लोगों के लिए काफी अप्रत्याशित रहा। घने कोहरे के कारण सुबह सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार कालपी में इस तरह का कोहरा पहले भी देखा गया है, लेकिन गर्मी के बीच अचानक इतनी घनी धुंध कम ही देखने को मिलती है। वर्तमान में क्षेत्र में अधिकतम तापमान लगभग 37 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। दिन में तेज धूप और ...