गढ़वा, फरवरी 21 -- केतार, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर झारखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर अवस्थित परती कुशवानी पंचायत में मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी है। पंचायत में स्वास्थ्य सेवा के साथ कई टोलों तक जाने वाली सड़क, खेतों की सिंचाई की व्यवस्था सहित पीने की पानी की समस्या आज भी विकराल बनी हुई है। पंचायत की लगभग सात हजार की आवादी में आधी आबादी को पीने का स्वच्छ पानी नसीब नहीं हो रहा है। गर्मी के दस्तक के साथ ही पंचायत के कई टोलों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पानी के लिए महिलाओं को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांवों में यह समस्या कोई नई बात नहीं है। लगभग एक दशक से इन टोलों में निवास कर रहे लोग पीने के पानी के लिए प्रत्येक वर्ष जद्दोजहद कर रहे हैं लेकिन आज तक इनकी...