नई दिल्ली, जून 13 -- राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने राज्य के 23 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं कई जिलों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि जैसलमेर लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर बना रहा।जयपुर समेत कई जिलों में सुबह से बारिश राजधानी जयपुर में शनिवार सुबह अधिकांश इलाकों में बारिश हुई। करीब 10 मिनट तक हुई बरसात के बाद मौसम सुहावना हो गया। शहर में घने बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार रात को भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई थी, जिसके कारण र...