बागपत, अप्रैल 25 -- बागपत। सूरज के तीखे तेवरों ने अप्रैल माह के पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। सुबह 10 बजे के बाद से ही आसमान से धूप के रूप में आग बरसने लगी। भीषण गर्मी और लू के कारण जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। शनिवार को 16 किमी प्रति घंटे की गति से चली लू और धूप के कारण लोगों को दोपहर के समय सड़कों पर निकलना दूभर हो गया। गर्म हवाओं और तीखी धूप ने पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन सवारों का बुरा हाल कर दिया। हालत यह रहे कि दोपहर में शहर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। यह भी पढ़ें- पारा पहुंचा 42 पर, दिन भर लू के थपेड़ों ने झुलसाया लोग चेहरे और सिर को कपड़े से ढककर निकलते दिखे। भीषण गर्मी के कारण जनमानस को ठंडे पेय पदार्थों और ठंडी हवादार उपकरणों के बिना चैन नहीं मिला। इस...