अमरोहा, अप्रैल 26 -- जिले में इन दिनों तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग केवल जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। किसानों और दिहाड़ी मजदूरों पर इस गर्मी का बुरा असर पड़ा है। मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। जिले में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। बीते एक सप्ताह से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचे तापमान और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को पूरी तरह थाम दिया है। सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है और लोग केवल बेहद जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। यह भी पढ़ें- जिले में एक सप्ताह से पारा 42 डिग्री के पार, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी होने से लोगों की चिंता...