गढ़वा, मार्च 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गर्मी की तपिश बढ़ते ही लोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में आने लगे हैं। उसका सीधा असर सदर अस्पताल के ओपीडी में दिख रहा है। जहां सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा भीड़ मेडिसिन, शिशु रोग और त्वचा विभाग में देखी जा रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोपहर तक तो धूप में तल्खी दिखी। उसके बाद आसमान में बादल छाने से लोगों को राहत मिली। डॉक्टरों के अनुसार ऐसे मौसम में वायरल फीवर, सर्दी-खांसी, गले में संक्रमण और बदन दर्द के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव और दिन में बढ़ती गर्मी के कारण शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो रहा है। उससे कमजोरी और चक्कर की समस्या बढ़ रही है। मंगलवार को ...