नई दिल्ली, मई 17 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली एनसीआर में बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए रेलवे स्टेशनों एवं रेलगाड़ियों में पानी के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्टेशनों पर साफ-सफाई और हवा के लिए पंखे की उचित व्यवस्था करने को कहा गया है ताकि गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसे लेकर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने सभी जोन में अधिकारियों को निगरानी रखने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में कभी-कभी स्टेशन परिसर एवं रेलगाड़ियों में पानी नहीं मिलने की शिकायतें आती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने दिल्ली से लेकर लखनऊ मंडल तक के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में यात्रियों के लि...