प्रयागराज, जून 24 -- जिलेभर के परिषदीय स्कूल गुरुवार से दोबारा खुलेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद की समय-सारिणी के अनुसार आठ से दो बजे तक स्कूल खुलने थे लेकिन भीषण गर्मी के कारण सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक स्कूल संचालित होंगे। शिक्षकों की मांग पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बुधवार को आदेश कर सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, सीआईएससीई, मदरसा एवं अन्य सभी बोर्डों के कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...