बांका, जून 11 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। जेठ का महीना खत्म होने को है। लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार कई दिनों से पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही चढ़ता पारा और रात में भी नहीं थम रही गर्म हवाएं लोगों की परेशानी का कारण बन गई हैं। खेतों में काम करने वाले मजदूर हों या बाजार जाने वाले लोग सभी गर्मी से बेहाल हैं। दिन में तेज़ धूप और रात में उमस के कारण लोगों को नींद लेना भी मुश्किल हो गया है। पंखे और कूलर भी गर्म हवा देने लगे हैं, जिससे राहत नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी के कारण क्षेत्र के नदी-नाले, पोखर और जलाशय तेजी से सूखते जा रहे हैं। कई जगहों पर पानी की एक बूंद भी नहीं बची है। इसका सबसे अधिक असर पशु-पक्षियों पर पड़ा है। प्यास बुझान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.