हापुड़, जून 27 -- इन दिनों भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था बेबस हो गई है। ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड बढ़ने की वजह से हांफ रहे है। इससे ट्रिपिंग और लॉ वॉल्टेज से समस्या बन रही है। बाकी कसर बिजली की लाइनों में फाल्ट होने से कई-कई घंटे बिजली बाधित होने से पूरी हो रही है, इससे गर्मी में उपभोक्ता बिलबिला रहे है। ऐसे में कहने में कोई संकोच नहीं है कि हापुड़ में बिजली संकट पूरी तरह से गहरा गया है। नगर के दिल्ली रोड बिजली घर के फीडर नंबर-6 और 8 की लाइन में फाल्ट हो गया। ऐसे में रात 10:30 बजे से 1:30 बजे तक दोनों फीडरों की सप्लाई ठप हो गई। इससे जुड़े करीब 8 हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली बंद हो गई। रात के समय बिजली बाधित होने से उपभोक्ता बिलबिला गए। आधी रात तक उपभोक्ता गली मोहल्लों व घरों की छतों पर समय व्यतीत करते रहे। हालांकि डेढ़ बजे सप्लाई बहा...