बहराइच, अप्रैल 4 -- बहराइच, संवाददाता। गर्मी ने अभी ठीक से दस्तक भी नहीं दी है कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बेदम होने लगी है। अघोषित कटौती शुरू होने से व्यापारियों और ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि रात में लो-वोल्टेज की समस्या शुरू हो गई है। इससे पंखे रेंगने लगे हैं और पानी के मोटर चल पा रहे। बीते दिनों विभागीय अधिकारियों ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने तथा जर्जर तारों को बदलने का दावा किया गया था, लेकिन ये दावे ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं दिख रहे। गर्मी शुरू होते ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में में बिजली व्यवस्था अभी से चौपट होने लगी है। ग्रामीण इलाकों में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर फेल हो गया है। गांवों में तो 10 घंटे तक बिजली गुल हो जा रही है। गर्मी में खपत बढ़ने से जर्जर तार और उपकरण के साथ ही कम क्षमता के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.