गर्मी की परेशानी से राहत दिलाएगा ओआरएस और ग्लूकोज
उन्नाव, अप्रैल 29 -- उन्नाव, संवाददाता परिषदीय स्कूलों के बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए शासन ने ओआरएस, ग्लूकोज, इलेक्ट्रोलाइट्स, आयरन की गोलियों और प्राथमिक उपचार किट के बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देश देकर तत्काल प्रभाव से प्रबंध करने को चेताया गया है।
गर्मी से बच्चों की सेहत पर असर जनपद में जिला बेसिक शिक्षा परिषद के 2709 विद्यालय के अंतर्गत 2.10 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। मौसम विभाग जहां गर्मी को लेकर सुरक्षा व बचाव की चेतावनी दे रहा है। वहीं लगातार पारे में वृद्धि के बीच बेसिक के बच्चे भी सुबह 7:30 दोपहर 12:30 बजे तक विद्यालय में पढ़कर फिर घर को रवाना हो रहे हैं। इस दौरान सुबह तो जहां धूप के तेवर नर्म रहते हैं। वहीं ठीक दोपहर में सिर के ऊपर सूर्य होता है और उसकी किरणें 44 डिग्री तापमान ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.