गर्मी की तपिश ने छुड़ाए पसीने, तापमान 42 डिग्री पार
रामपुर, जून 18 -- मई-जून की झुलसाने वाली गर्मी और आसमान से बरसती आग ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। तापमान का पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जिससे सुबह होते ही लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं। इस भयंकर तपिश के बीच बिजली विभाग की अघोषित और बेतरतीब कटौती ने आग में घी डालने का काम किया है। भीषण गर्मी और बिजली संकट के इस दोहरे वार से जनता त्राहि-त्राहि कर उठी है। लोग घरो से निकलने में कतरा रहें है। किसी जरुरी कार्य से ही घरो से बाहर निकल रहे है। वही बुजुर्गो और बच्चों का भी भीषण गर्मी में बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- बिजली ट्रिपिंग और कटौती से शहर बैचेन, पानी पर भी आफत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.