बक्सर, जून 3 -- युवा के लिए ---- अनदेखी बढ़ते तापमान के बीच बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा है। बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

विद्यालयों को बंद रखने का आदेश भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने प्राइमरी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। बावजूद सिमरी प्रखंड की कठार पंचायत में कई निजी विद्यालय खुले हैं।

निजी विद्यालयों में कक्षाएं संचालित गर्मी की छुट्टियों के दौरान भी छोटे-छोटे बच्चे यूनिफॉर्म पहनकर बैग के साथ स्कूल से आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पंचायत क्षेत्र के निजी विद्यालयों में नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

अभिभावकों की मांग अभिभावक महेश चौधरी, नरेंद्र चौधरी, दीपक दुबे और मुन्ना कुमार ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। इनका कहना ह...