बाराबंकी, मई 30 -- रामनगर। ब्लॉक सभागार में बीडीओ जितेंद्र कुमार ने ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि गर्मी की छुट्टियों का लाभ उठाते हुए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जहां जरूरत हो कायाकल्प योजना के अंतर्गत लंबित कार्य तेजी से पूरे कराए जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय खुलने से पहले शौचालय, पेयजल व्यवस्था, रंगाई-पुताई, टाइल्स, इंटरलॉकिंग, बाउंड्रीवाल, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था तथा मरम्मत संबंधी सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में स्कूलों में कराएं कायाकल्प कार्य बैठक में एडीओ पंचायत अभय शुक्ला, सचिव पव...