मुंगेर, अप्रैल 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अप्रैल माह की भीषण गर्मी से बचने और हिल स्टेशनों की सैर के लिए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। 24 अप्रैल से 1 मई तक इन ट्रेनों की सेवा शुरू हो गई है, जिससे यात्रियों को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी। सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में छुट्टियों का दौर शुरू होते ही छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में घूमने की योजना को लेकर उत्साह बढ़ गया है। खासकर ठंडे इलाकों और हिल स्टेशनों की ओर जाने के लिए लोग बड़ी संख्या में टिकट बुक करा रहे हैं। यह भी पढ़ें- चार से हर सप्ताह भागलपुर होकर चलेगी मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल जमालपुर स्टेशन पर रोजाना करीब 100 से अधिक समर स्पेशल ट्रेनों के टिकट बुक हो रहे हैं, जिससे यात्रियों क...