फतेहपुर, अप्रैल 19 -- फतेहपुर। दोआबा में बच्चों और किशोर-किशोरियों में बढ़ती एनीमिया की समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान भी आयरन फोलिक एसिड गोलियों के वितरण और सेवन को जारी रखने का निर्णय लिया है। सीएमओ ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। यह अभियान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य 5 से 19 वर्ष तक के बच्चों में खून की कमी को दूर करना है। स्कूल बंद रहने के बावजूद इस कार्यक्रम की निरंतरता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है। दो माह की गोलियां अग्रिम देने के निर्देशबीएसए भारती त्रिपाठी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि छात्रों को गर्मी की छुट्टियों से पह...