नई दिल्ली, मई 20 -- गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चे ज्यादा समय बाहर खेलना पसंद करते हैं लेकिन तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ती उमस उनकी सेहत पर गंभीर असर डाल सकती हैं। बच्चों का शरीर बड़ों की तुलना में गर्मी के प्रति ज्यादा संवेदनशील होता है, इसलिए उनमें डिहाइड्रेशन और हीट एग्जॉशन का खतरा जल्दी बढ़ सकता है। कई बार शुरुआत में दिखने वाले लक्षण सामान्य लगते हैं, लेकिन समय पर ध्यान ना देने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। बाल रोग विशेषज्ञ Dr Deepak Ugra के अनुसार, हीट एग्जॉशन को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है क्योंकि यह आगे चलकर हीट स्ट्रोक में बदल सकता है। ऐसे में माता-पिता के लिए इसके शुरुआती संकेत पहचानना और तुरंत सही कदम उठाना बेहद जरूरी है। 1. तेज बुखार: अगर बच्चे का तापमान 100degF से 104degF के बीच हो, तो यह हीट एग्जॉशन का संकेत हो सकता ह...