गर्मी की छुट्टियों में कटौती पर भड़के डिग्री कॉलेज शिक्षक
गोंडा, मई 22 -- गोंडा, संवाददाता। शहर के एलबीएस पीजी कॉलेज शिक्षक संघ ने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर द्वारा घोषित 25 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के विरोध में शुक्रवार को प्राचार्य कक्ष के सामने काली पट्टी बांध कर नारेबाजी करके कड़ा विरोध जताया। विवि प्रशासन द्वारा सिर्फ 25 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है, जबकि यूजीसी के नियमों के मुताबिक 45 दिन का अवकाश घोषित करने का प्रावधान है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय प्रशासन ने मनमानी रवैया अपनाते हुए सिर्फ 25 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। जून की झुलसती गर्मी में विवि ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में कटौती पर डिग्री कॉलेज के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन इससे छात्रों व शिक्षकों को जानलेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.