गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए लंबी दूरी की ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ेगी
गाज़ियाबाद, मई 11 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए गाजियाबाद स्टेशन होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में जीआरपी के अतिरिक्त एस्कॉर्ट (सुरक्षा दल) तैनात किए जाएंगे। जीआरपी गाजियाबाद के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में घर जाने के लिए विभिन्न ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए जीआरपी के अतिरिक्त एस्कॉर्ट ट्रेन में तैनात होंगे। सभी ट्रेनों में सात से आठ एस्कॉर्ट मौजूद होंगे जो कोचों में गश्त करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.