गुड़गांव, जून 9 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले के पीएम श्री स्कूलों के 40 विद्यार्थी गर्मी की छुट्टियों के लिए मनाली रवाना हो गए है। वहां पर कुछ नया सीखने और रोमांचक अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित समर एडवेंचर कैंप में हिस्सा लेने के लिए गुरुग्राम के छात्र-छात्राएं मंगलवार को रवाना हो गए। जिले से 16 छात्र और 24 छात्राएं शामिल है। इनके साथ तीन शिक्षक भी गए है। चयनित विद्यार्थी 10 से 14 जून तक मनाली में आयोजित कैंप में भाग लेंगे। इस पांच दिवसीय कैंप में विद्यार्थियों को ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग और ऑब्स्टेकल क्रॉसिंग जैसी साहसिक गतिविधियों में भाग लेंगे। इसके अलावा योग, ध्यान, व्यक्तित्व विकास, जीवन कौशल और नेतृत्व क्षमता से जुड़े सत्र में शामिल होंगे...