बलिया, मार्च 16 -- बैरिया। गर्मी की आहट के साथ ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है। शुरुआत में ही जब बिजली की स्थिति बदहाल हो गई है तो आने वाले भीषण गर्मी में स्थिति क्या होगी ? यह सोच कर लोग परेशान है। वर्तमान में विद्युत उपकेंद्र बैरिया के नगरीय क्षेत्र में 24 घंटे में कम से कम आठ घंटे बिजली की कटौती एवं बिजली की ट्रिपिंग दर्जनों बार हो रही है। ग्रामीण इलाकों में तो बिजली आपूर्ति की स्थिति और खराब है। शासन के 18 घंटे बिजली देने के फरमान का विभाग द्वारा एक दिन भी पालन नहीं किया जा रहा है। स्थिति यह है कि दिन-रात मिलाकर 10 से 12 घंटे बिजली दी जा रही है, वह कई बार में, जिससे उपभोक्ता परेशान है। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने के लिए कोई भी जिम्मेदार अधिकारी तैयार नहीं है। इनको केवल बिल जमा करने से मतलब है। इस सम्बंध में उपखंड अधिकारी हंस...