गर्मी की आहट संग बढ़ी पांच एमएलडी गंगाजल की खपत
फिरोजाबाद, मार्च 18 -- गर्मी की आहट से सुहागनगरी में गंगाजल की मांग शुरू हो गई है। लोगों की मांग के अनुसार पिछले तीन दिनों से शहर में पांच एमएलडी पानी की अतिरिक्त सप्लाई शुरू कर दी गई है। शुरुआती दौर में ही पानी की मांग को देखते हुए जलकल विभाग अलर्ट हो गया है। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा इंटेक प्लांट के संचालकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने से संबंधित निर्देश जारी किए हैं। अभी तक नगर निगम द्वारा सर्दी को देखते हुए शहर में 110 से लेकर 115 एमएलडी तक प्रतिदिन गंगाजल की सप्लाई की जा रही थी। अब गर्मी लगातार पड़ने से सुहागनगरी में पानी की डिमांड में लगातार इजाफा होने लगा है। इसको देखते हुए अब 120 एमएलडी पानी की प्रतिदिन सप्लाई शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारी हर स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे हुए हैं। इस संबंध में सभी अवर अभियंताओं को अपने-अपने क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.