दुमका, मार्च 24 -- रानेश्वर। गर्मी की आहट के साथ ही इलाके में पेयजल संकट बिकराल रुप ले लिया है। मसानजोर थाना क्षेत्र के रानी बहाल बाजार में उत्पन्न पेयजल संकट को लेकर स्थानीय दुकानदार,बाजार में आने वाले लोग समेत राहगीर परेशान है। यहां तमाल तला मोड़ एवं मुख्य चौक पर दो की संख्या में जल मीनार मौजूद है। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण दोनों जल मीनार विगत एक वर्ष से खराब पड़ा है। और बाजार के दुकानदार समेत ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीण जल मीनार की मरम्मती को लेकर अला अधिकारी समेत जनप्रतिनिधि से गुहार लगा चके है। वाबजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीण अविलंब जलमीनार की मरम्मती कर पेयजल सप्लाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.