रामपुर, जून 15 -- जून के महीने में सूर्य देव के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। सोमवार की सुबह से ही आसमान से बरसती आग ने शहर की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। आज सुबह 8 बजे से ही चिलचिलाती धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं (लू) ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया। देखते ही देखते तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे बचने के लिए लोगों ने अपने घरों में ही बंद रहना मुनासिब समझा। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। इससे लोगों को पसीने और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सुबह से सूरज ने दिखाया रौद्र रूप आमजन के छुड़ाए पसीने

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...