मऊ, अप्रैल 19 -- मऊ, संवाददाता। अप्रैल माह में ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.2 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे समूचा जिला भट्टी की तरह तप उठा। राहगीर पसीने से तरबतर हो गए, राहत पाने के लिए सड़कों किनारे पेड़ों की छांव ढूंढ़ते नजर आए। इस बीच पछुआ हवा ने लू का अहसास कराया, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। आलम यह है कि स्कूलों से लौटते नौनिहालों के लिए यह मौसम बड़ी आफत बनकर उभरा है। वहीं घरों से निकलने वाले लोग अंगौछा से सर ढक कर या छाता लगाकर आते-जाते दिखे। यह भी पढ़ें- चैत्र के बाद झुलस उठा बैशाख, पारा 43.4 डिग्री अप्रैल माह बीत रहा है और गर्मी चरम पर पहुंच गई है। शनिवार को सुबह धूप निकलते ही गर्मी अपना असर दिखाने लगी। 11 बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा। जर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.