बांका, जून 15 -- बांका। एक संवाददाता जिले का मौसम का तापमान मानों आग उगल रहा है। चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालांकि रविवार से मौसम बदलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को घर में कैद कर दिया। उमस के कारण गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया है। मानसून के शुरू होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन जिले में बरसात कम होने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा मौसम बीमारियों का कारण भी बन रहा है, क्योंकि मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। तापमान 41 डिग्री से अधिक होने के कारण परेशानी और बढ़ गई है। पर्याप्त पानी की करें सेवन, रखें ध्यान डॉ. विकास कुमार ने बताया कि तेज गर्मी और उमस के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। गर्मी में प...