वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गर्मी का दौर फिर शुरू होने वाला है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण में बनी नमी गायब हो चुकी है। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। एक-दो जून के पहले मौसम में बदलाव के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग रविवार से पारा चढ़ने का संकेत दे रहा है। हालांकि अभी लू चलने का संकेत नहीं है। वहीं मौसम से जुड़ी वेबसाइट के अनुसार 16 मई को तापमान 46 डिग्री पहुंच सकता है। 17 एवं 18 मई को भी आसमान से आग बरस सकती है जब अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में 13-14 मई को फिर आंधी-बारिश का अलर्ट; इस दिन से सताएगा नौतपा इसी वेबसाइट का अनुमान है कि एक या दो जून से मौसम का मिजाज बदल सकता है। दो से 6 जून के बीच आंधी-पानी की संभावना है।शनिव...