प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- भीषण गर्मी के दौरान मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय स्थित इमरजेंसी वार्ड में चक्कर आने, उल्टी-दस्त पीड़ित मरीजों की संख्या कुल मरीजों के आधे से अधिक हो गई है। ऐसे मरीजों को तत्काल भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। साथ ही उन्हें शरीर में पानी ओर नमक की कमी न होने देने के उपाय बताए जा रहे हैं। बाहरी व खुले में बिक रही खाने पीने की वस्तुओं का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जा रही है। राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय की इमरजेंसी में 24 घंटे में 135 मरीज आए। इनमें से 69 मरीज उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर से पीड़ित थे।

डॉक्टर्स की सलाह डॉ. मनोज खत्री के मुताबिक, इस समय गर्मी बहुत अधिक पड़ रही है। ऐसे में शरीर अपने भीतर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए पसीना अधिक निकाल रहा है। लेकिन कई लोग पानी पीने की मात्रा नहीं...